विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ पर अमित शाह ने जताया दुख, बंगाल दौरे के सभी कार्यक्रम किए स्थगित

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:13 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में हुई भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अमित शाह ने बंगाल दौरे के सभी कार्यक्रम किए स्थगित।

अमित शाह ने बंगाल दौरे के सभी कार्यक्रम किए स्थगित।

HighLights

  1. अमित शाह ने कोलकाता दुर्गापूजा पंडाल भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया।

  2. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई।

  3. गृह मंत्री ने बंगाल के सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित किए।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार देर शाम भगदड़ की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। शाह ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि घटना के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी बात की है।

शाह ने एक्स पर लिखा- हादसे की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

गृह मंत्री ने बंगाल के सभी कार्यक्रम किए स्थगित

गृह मंत्री ने कहा कि वह बंगाल में रविवार को होने वाले अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। वह अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मालूम हो कि गृह मंत्री शाह बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने शनिवार रात करीब नौ बजे कोलकाता पहुंचे। तभी चोरबागान स्थित दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना सामने आई।

गृह मंत्री के रविवार को बेलूर मठ सहित हावड़ा व कोलकाता के कई दुर्गा पूजा पंडालों में जाने का कार्यक्रम का था। हालांकि भगदड़ की घटना के बाद शाह ने रविवार को अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।