9 मार्च को प्रदर्शित होगी अमर्त्य सेन पर बनी डाक्यूमेंट्री
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन पर बनी डाक्यूमेंट्री गुजरात शब्द पर एक उच्चारण साथ प्रदर्शित करने की अनुमति मिल गई। डाक्यूमेंट्री फिल्म 9 मार्च को प्रदर्शित होगी।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन पर बनी डाक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) गुजरात शब्द पर एक उच्चारण के साथ प्रदर्शित करने की अनुमति मिल गई है। यह डाक्यूमेंट्री फिल्म 9 मार्च को प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्देशक सुमन घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड गुजरात शब्द पर एक उच्चारण के साथ फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति दी है। लगभग एक घंटे के इस वृत्तचित्र में क्षेत्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, कोलकाता ने गुजरात समेत 9 शब्दों पर आपत्ति जताई थी और इसे हटाने की सिफारिश की थी। लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, मुंबई ने 1 जुलाई 2017 को गुजरात पर एक उच्चारण के साथ फिल्म को प्रदर्शित करने की हरी झंडी दिखा दी।
घोष ने कहा कि उन्होंने 2002-2003 में अपने कुछ मित्रों के समूह के साथ लेकर फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। भारत समेत ब्रिटेन और अमेरिका में भी शूटिंग पूरी की गई। कई वषरें के अथक प्रयास से यह फिल्म पूरी हुई। लेकिन क्षेत्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड कोलकाता के कुछ शब्दों के प्रयोग पर आपत्ति जताने और हटाने की सिफारिश करने की बाद फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया था।
फिल्म में गुजरात, हिंदुत्व, गाय, हिंदू और भारत शब्दों के एकाधिक बार इस्तेमाल हुआ है जिसको लेकर सवाल पैदा हुआ था। लेकिन अंतत: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी है।