विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एअर इंडिया का विमान कोलकाता लौटा, एक यात्री के बीमार होने के बाद उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद की लैंडिंग

Published: Fri, 27 Jun 2025 08:07 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 08:08 AM (IST)

एअर इंडिया के विमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर ...और पढ़ें

यात्री के बीमार होने के कारण एअर इंडिया का विमान वापस कोलकाता लौटा (सांकेतिक तस्वीर)

यात्री के बीमार होने के कारण एअर इंडिया का विमान वापस कोलकाता लौटा (सांकेतिक तस्वीर)

पीटीआई, कोलकाता। एअर इंडिया के विमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार को रवाना होने के कुछ ही समय बाद एक यात्री के बीमार हो जाने के कारण कोलकाता वापस लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य थे

विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने निर्धारित ‘तकनीकी ठहराव’ के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एअर इंडिया को अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा है।