विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सीजेपी का प्रदर्शन देश को अस्थिर करने की साजिश', मंत्री अग्निमित्रा पॉल का आरोप

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:17 PM (IST)

राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि सीजेपी का दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन देश को अस्थिर करने और विकास प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से है।

मंत्री अग्निमित्रा पॉल का आरोप। (आईएएनएस)

मंत्री अग्निमित्रा पॉल का आरोप। (आईएएनएस)

HighLights

  1. अग्निमित्रा पॉल ने सीजेपी के प्रदर्शन पर आरोप लगाए।

  2. प्रदर्शन का लक्ष्य देश को अस्थिर करना, विकास रोकना।

  3. सीजेपी का आचरण राष्ट्रविरोधी, अलगाववादी ताकतों का समर्थन।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शनिवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन का मकसद देश को अस्थिर करना और विकास प्रक्रिया में बाधा डालना है।

राज्य की नगर निकाय मामलों एवं शहरी विकास मंत्री ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है, जब सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शनिवार को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

पॉल ने संवाददाताओं से कहा कि वे (सीजेपी) जो कर रहे हैं, वह देश के खिलाफ है। उनका आचरण राष्ट्रविरोधी है। वे (सीजेपी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप जारी विकास प्रक्रिया को किसी न किसी बहाने से पटरी से उतारना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अलगाववादी ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए वामपंथी दलों और सीजेपी की मदद कर रही हैं। पॉल ने कहा कि हालांकि, देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के साथ है।