विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल:कालिम्पोंग में अवैध रूप से रह रहा अफगानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:02 PM (IST)

कालिम्पोंग पुलिस ने एक अफगान नागरिक, सैयद बिलाल खान को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत ...और पढ़ें

अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिक को पुलिस ने पकड़ा

अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिक को पुलिस ने पकड़ा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। गुप्त सूचना के आधार पर कालिम्पोंग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय सैयद बिलाल खान, पिता अब्दुल मोहम्मद, निवासी पाटकीका, यूसुफ खेल, काबुल, अफगानिस्तान के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कालिम्पोंग थाना क्षेत्र के चेस्ट क्लिनिक के समीप हाट बाजार इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके अफगान नागरिक होने तथा भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए आज संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुरूप युवक यहां के एक मोबाइल दुकान मे काम कर रहा था. अफगानी युवक के पास भारत मे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड कोलकत्ता से बनाया हुआ मिला है। वो भारत मे 2021 मे वैलिड पासपोर्ट के साथ आया था तो हाल मे पासपोर्ट कि वैलिडिटी खतम को चुकी है.

कालिम्पोंग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना मकान या संपत्ति किराए पर देने से पहले उसके दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन निकटतम पुलिस थाने से अवश्य कराएं।