विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को कांग्रेस में लौटने का न्योता, बोले- बंगाल में आपके नेतृत्व में काम करेंगे

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM (IST)

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को तृणमूल विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में लौटने का न्योता ...और पढ़ें

ममता बनर्जी को कांग्रेस में विलय का ऑफर

ममता बनर्जी को कांग्रेस में विलय का ऑफर

HighLights

  1. अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में लौटने का न्योता दिया।

  2. कांग्रेस बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में काम करने को तैयार।

  3. तृणमूल ने कहा औपचारिक प्रस्ताव पर अभिषेक बनर्जी की सहमति जरूरी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस ममता के नेतृत्व में काम करने को तैयार है।

अधीर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल के पास अब अलग संगठन बनाए रखने का अधिक आधार नहीं बचा है।

ममता बनर्जी ने 1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था। इसके बाद तृणमूल ने 2011 में वाममोर्चा के 34 वर्ष के शासन को समाप्त कर राज्य की सत्ता संभाली थी। अधीर के प्रस्ताव पर तृणमूल सांसद सौगत राय ने कहा कि तृणमूल अलग राजनीतिक दल है। यदि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से औपचारिक प्रस्ताव आता है तो पार्टी में उस पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक बनर्जी के बिना पार्टी से जुड़ा कोई फैसला नहीं हो सकता। 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल को 80 सीटें मिली थीं। इसके बाद पार्टी के विधायक दल में विभाजन हुआ और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 बागी विधायकों ने अलग गुट बनाया। इसी दौरान तृणमूल के कुछ सांसदों ने भी नेतृत्व को चुनौती दी है।