विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी से कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ, होर्डिंग हटाने के दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का आरोप

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:34 PM (IST)

कैमक स्ट्रीट बिलबोर्ड विवाद में सांसद अभिषेक बनर्जी से कोलकाता पुलिस ने पूछताछ की। यह मामला तृणमूल कांग्रेस के बिलबोर्ड ...और पढ़ें

अभिषेक बनर्जी से कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ (फाइल फोटो)

अभिषेक बनर्जी से कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी से कैमक स्ट्रीट बिलबोर्ड विवाद में पूछताछ।

  2. तृणमूल कांग्रेस बिलबोर्ड हटाने के दौरान हुआ था विवाद।

  3. पुलिस ने शेक्सपियर सरणी थाने में की कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय के बिलबोर्ड विवाद में सांसद अभिषेक बनर्जी से बुधवार को कोलकाता पुलिस ने पूछताछ की। डायमंड हार्बर के तृणमूल सांसद सुबह करीब 11.30 बजे पूछताछ के लिए शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे।

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला 27 अगस्त को कैमक स्ट्रीट स्थित एक इमारत से तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके चुनाव चिह्न वाला बिलबोर्ड हटाने के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि बिलबोर्ड हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई थी।

उस दौरान अभिषेक बनर्जी के समर्थकों ने बिलबोर्ड हटाने का विरोध किया था। इस घटना के सिलसिले में शेक्सपियर सरणी थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

कालीघाट स्थित आवास पर भेजे गए थे नोटिस

पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर दो नोटिस भेजे थे। अग्निशमन विभाग ने भी इस मामले में अलग से नोटिस जारी किया है। पुलिस की कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दुर्गापूजा से ठीक पहले महालया के बाद नोटिस भेजकर राजनीतिक बदले की कार्रवाई कर रही है।