विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोर्ट का रक्षाकवच हटते ही CID ने अभिषेक बनर्जी के PA को किया अरेस्ट, क्या है पूरा मामला?

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:28 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा हटने के कुछ ही घंटों बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा हटने के बाद सुमित राय गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा हटने के बाद सुमित राय गिरफ्तार

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा हटने के बाद सुमित राय गिरफ्तार

  2. शालबनी जमीन घोटाला मामले में सीआईडी ने की कार्रवाई

  3. जांच में असहयोग और संदिग्ध लेनदेन का आरोप है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट से रक्षाकवच हटने के कुछ ही घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय को सीआइडी ने गिरफ्तार कर लिया।शालबनी जमीन घाटाला मामले में गुरुवार दोपहर कालीघाट स्थित अभिषेक के आवास से सुमित को हिरासत में लिया गया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों की सुरक्षा कर्मियों के साथ कुछ देर कहासुनी हुई। शुक्रवार को सुमित को मेदिनीपुर अदालत में पेश कर सीआइडी हिरासत की मांग कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा हटने के बाद सुमित राय गिरफ्तार

सुमित की अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग पर मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने गुरुवार को सुनवाई की। अदालत ने कहा कि सुमित को जांच में सहयोग के लिए समय और अवसर दिया गया था, लेकिन उन्होंने जांच में उचित सहयोग नहीं किया।

इसके बाद गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया। राज्य ने अदालत में आरोप लगाया था कि जून में सुमित के खाते में करीब 71 लाख रुपये जमा हुए और उनके खाते में कुल करीब 15 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। जांच एजेंसी इन रकम के स्रोत की पड़ताल कर रही है।

सरकारी जमीन के दस्तावेज में हेरफेर का आरोप

शालबनी थाने में दर्ज मामले में आरोप है कि सरकारी जमीन का चरित्र बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे और जमीन को ऊंची कीमत पर बेचा जाता था। इस मामले में पूर्व तृणमूल विधायक सुजय हाजरा की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सुमित का नाम सामने आने की बात पुलिस ने कही है।

सुमित की तलाश में सीआइडी इससे पहले जून में भी अभिषेक के कालीघाट आवास पहुंची थी। उस समय उनके नहीं मिलने पर जांच आगे बढ़ाई गई थी।