विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कैमक स्ट्रीट होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी को फिर नोटिस, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:09 PM (IST)

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट होर्डिंग विवाद में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी को पुलिस का दूसरा नोटिस

होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी को पुलिस का दूसरा नोटिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित ममता तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के होर्डिंग विवाद में पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस दिया है।

रविवार को शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस कालीघाट स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनके कर्मचारियों को नोटिस सौंपा। एक सप्ताह के भीतर पुलिस दूसरी बार नोटिस देने उनके घर पहुंची है।

इससे पहले सात अक्टूबर को पुलिस उनके आवास पर गई थी, लेकिन उस समय अभिषेक बनर्जी मौजूद नहीं थे और नोटिस लेने के लिए भी कोई उपलब्ध नहीं था। इस बार भी शुरुआत में नोटिस लेने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। बाद में उनके कर्मचारियों को नोटिस सौंप दिया गया।

यह मामला 27 अगस्त को मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उस इमारत से जुड़ा है, जहां अभिषेक बनर्जी का पार्टी कार्यालय है। पिछले महीने इमारत से तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके दो फूल वाले चुनाव चिह्न का होर्डिंग हटाने के दौरान विवाद हुआ था।

होर्डिंग हटाने पहुंची पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों को तृणमूल समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नगर निगम की शिकायत के अनुसार, होर्डिंग हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों और निगमकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई थी।

इस घटना के संबंध में शेक्सपियर सरणी थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इनमें से एक मामले में अभिषेक बनर्जी पहले ही थाने पहुंचकर पुलिस से कई घंटे तक पूछताछ का सामना कर चुके हैं। अब पुलिस उसी मामले में उनसे फिर पूछताछ करना चाहती है। इस प्रकरण में अग्निशमन विभाग की ओर से भी अलग से नोटिस दिया गया था।