विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैंने अपने बेटे की हत्या कर दी', थाने पहुंचकर मां ने कही ये बात; घर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश

Published: Sat, 18 Jan 2025 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2025 06:39 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बच्ची की हत्या कर दी। इसके ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित मां को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपित मां को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. दक्षिण 24 परगना जिले का है यह खौफनाक मामला।
  2. लोगों का दावा- महिला ने छोटे बेटे की भी हत्या की।
  3. बच्चे के गर्दन में मिला फंदे का निशान, शरीर था ठंडा।

जासं, कोलकाता। एक मां पर अपने आठ साल के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। बेटे की मौत के बाद तनुजा मंडल नाम की महिला ने शनिवार को खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। महिला ने दावा किया कि उसने अपने बच्चे की हत्या की है। आरोपित तनुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसने हत्या क्यों की है, यह पता नहीं चल सका है।

दो साल पहले हुई छोटे बेटे की मौत

तनुजा दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के खैयादह के मऊ लिहाटी की रहने वाली है। उसके पति प्रसेनजीत मंडल मछली व्यवसायी है। उसके दो बेटे थे। तनुजा के छोटे बेटे की दो साल पहले मौत हो गई थी। उस समय वह डेढ़ वर्ष का था। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसकी भी हत्या तनुजा ने ही की थी।

तीसरी कक्षा में पढ़ता था बच्चा

बड़ा बेटा देवजीत मंडल स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार की सुबह प्रसेनजीत व्यवसाय के सिलसिले में बाहर गया था। तनुजा अपने बेटे के साथ घर में अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे प्रसेनजीत की मां उनके घर आई। वह अपने पोते को बुलाने लगी। स्थानीय निवासी श्राबंती नस्कर ने बताया कि तनुजा उस समय घर पर नहीं थी। बच्चे की दादी भी पड़ोसियों से पूछताछ करने लगी।

दादी की आवाज सुनकर बच्चे का बड़ा चाचा तापस मंडल बाहर आया। उसने कमरे का बंद दरवाजा खोला तो देखा कि बच्चा बिस्तर पर पड़ा है। उसके गले पर फंदे के निशान हैं।

थाने से पुलिस साथ लाई मां

तापस ने कहा कि मैंने घर खोला तो देखा कि देवजीत सो रहा है। शरीर पर कंबल पड़ा था। वह जवाब नहीं दे रहा है। शरीर ठंडा है। गर्दन पर फंदे के निशान है। इसके बाद नरेंद्रपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ आरोपित तनुजा भी थी।

उन्हें देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वे बच्चे की मां पर झपट पड़े। उसने तनुजा को पीटने की भी कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। बारुईपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली ने बताया कि उसने हत्या क्यों कि इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल ने इशारा किया कि गाड़ी चढ़ा दो...', प्रवेश वर्मा ने AAP संयोजक पर लगाए आरोप


यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल पर भीड़ ने पत्थर से किया हमला, दिखाए काले झंडे', AAP ने प्रवेश वर्मा पर लगाए आरोप; जारी किया वीडियो