Move to Jagran APP

दिवाली की रात कोलकाता से 88 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर चलाया अभियान

कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने दिवाली की रात (Diwali Night) अभियान चलाकर कुल 88 लोगों को गिरफ्ता किया और 219 किलोग्राम अवैध पटाखे भी जब्त किए। पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाकों से 780 मनचलों को गिरफ्तार किया।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 10:03 AM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 10:03 AM (IST)
दिवाली की रात कोलकाता से 88 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर चलाया अभियान
कोलकाता पुलिस ने दिवाली में रात भर चलाए गए अभियान में 88 लोगों को गिरफ्तार किया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर में अवैध पटाखा फोड़ने वाले लोगों पर पुलिस की ओर से विशेष निगरानी की गई। कोलकाता पुलिस ने दिवाली में रात भर चलाए गए अभियान में 88 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अभियुक्तों के पास से 219 किलोग्राम अवैध पटाखे भी जब्त किए गए। वहीं, दूसरी ओर दिवाली की पूर्व संध्या पर कोलकाता पुलिस की ओर से महानगर के विभिन्न इलाकों में ब्लाक रेड चलाया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से गैरजमानती धाराओं के तहत 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

loksabha election banner

पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाकों से 780 मनचलों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 408 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई। इसके साथ ही महानगर के विभिन्न इलाकों से करीब 1856 किलो अवैध पटाखे जब्त किए गये। पुलिस ने 26 लोगों को प्रिवेंट‌िव अरेस्ट किया। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में 974 लोगों का चालान काटा। इसके अलावा विभिन्न डिविजन के पुलिस द्वारा 616 लोगों का चालान काटा गया।

गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस बार दिवाली पर सिर्फ दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी। ग्रीन पटाखे को छोड़ सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके मद्देनजर हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने अवैध पटाखा फोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी नजरदारी रखी। कोलकाता के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में भी पुलिस ने उसके खिलाफ रात भर अभियान चलाया। विभिन्न जिलों से भी अवैध पटाखा फोड़ने के आरोप में पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.