Move to Jagran APP

लॉकडाउन के उल्लंघन व मास्क न पहनने के आरोप में कोलकाता से‌ 870 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को महानगर के विभिन्न इलाकों से 870 लोगों को गिरफ्तार किया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 05:49 PM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन व मास्क न पहनने के आरोप में कोलकाता से‌ 870 लोग गिरफ्तार
लॉकडाउन के उल्लंघन व मास्क न पहनने के आरोप में कोलकाता से‌ 870 लोग गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो कोलकाता : लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को महानगर के विभिन्न इलाकों से 870 लोगों को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे तक यह गिरफ्तारी की गई। इनमें 738 लोगों को जानबूझकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने एवं 132 लोगों को मास्क नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर थूकने के आरोप में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा विभिन्न नाकों पर जांच और गस्ती के दौरान 49 वाहन भी जब्त किए गए। 

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि लाकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता पुलिस हर दिन सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर रही है। सोमवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 743 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 128 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 33 लोगों को गिरफ्तार किया था। रविवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 618 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 146 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 38 लोगों को गिरफ्तार किया था। शनिवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 731 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 122 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 39 लोगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 715 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 117 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 41 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

गुरुवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 724 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 136 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 40 लोगों को गिरफ्तार किया था।बुधवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 747 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 153 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 34 लोगों को गिरफ्तार किया था। पिछले मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 652 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 152 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 29 लोगों को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना पहले ही अनिवार्य कर दिया है।इसके अलावा संक्रमण रोकने के लिए इस समय सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर अन्यत्र थूकने पर भी पाबंदी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.