भूकंप के तेज झटकों से कांपी तिब्बत की धरती, रिक्टर स्केल पर 7 की मापी गई तीव्रता
तिब्बत में गुरुवार रात 8:03 बजे (IST) 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके दूर तक महसूस किए गए।

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकं
HighLights
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया
भूकंप का केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर गहराई पर था
ग्लेशियर पिघलने से भविष्य में आपदाओं का खतरा बढ़ा
डिजिटल डेस्क, ल्हास। तिब्बत में गुरुवार रात 8:03 बजे (IST) पर 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भूकंप के दौरान झटके दूर तक महसूस किए गए। फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 8 सितंबर को नेपाल में भी भूकंप दर्ज किया गया था।
यह आपदा ऐसे समय में आई है जब 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा पर हुए भीषण हिम-चट्टान स्खलन और बाढ़ के बाद राहत कार्य जारी हैं। उस त्रासदी में घर, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं तबाह हो गई थीं और हजारों लोग लापता हो गए थे। इस भीषण तबाही में हजारों लोगों की मौत हुई थी।
विशेषज्ञों और चीनी शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण किंघई-तिब्बत पठार पर ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे इस संवेदनशील क्षेत्र में भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है।
यह पठार ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है, जो कई देशों से होकर गुजरती हैं। इसलिए, यहां होने वाले पर्यावरणीय बदलाव निचले इलाकों में रहने वाले समुदायों के लिए चिंता का विषय हैं।
