Move to Jagran APP

महिला समिति की सदस्या से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत दक्षिण तालदी गांव में महिला समिति की एक सदस्या से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 06:13 PM (IST)
महिला समिति की सदस्या से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
महिला समिति की सदस्या से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

- नग्न तस्वीरे खींच बदनाम करने और बच्चे की हत्या करने की धमकी देकर मुंह बंद कराने की कोशिश

prime article banner

- आरोपित का दावा, स्वेच्छा से दोनों ने बनाया था शारीरिक संबंध

..........

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत दक्षिण तालदी गांव में महिला समिति की एक सदस्या से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम सरोज नस्कर (50) है। सरोज तृणमूल समर्थक बताया जा रहा है। सरोज ने महिला से दुष्कर्म के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके बीच प्रेम था। मर्जी से शारीरिक संबंध बने, अब महिला दुष्कर्म बताकर उसे फंसा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तालदी गांव की रहने वाली 42 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि गत गुरुवार दोपहर वह घर में अकेली थी। उसी समय सरोज उसके घर पर आया और एक गिलास पानी मांगा। वह घर के भीतर पानी लाने गई, तभी पीछे से सरोज ने उसे दबोच लिया। उसका मुंह बंद कर दिया, ताकि वह चीख न सके। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि इस बात की जानकारी किसी को दी तो उसकी नग्न तस्वीरें लोगों में बांट देगा। यही नहीं, उसके बेटे की भी हत्या कर देगा। बावजूद इसके पीड़िता ने महिला समिति को इसकी जानकारी दी। बाद में कैनिंग महिला थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। घटना से बाद से सरोज फरार हो गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। पीड़िता ने बताया कि सरोज पिछले दो साल से उसे कुप्रस्ताव दे रहा था। विभिन्न होटलों में ले जाने की बात कहता था, लेकिन वह बार-बार मना करती थी। लोक-लाज से भय से इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.