विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में खड़े ट्रक से टकराई मुर्गियों से भरी वैन, बिहार के 5 लोगों की मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:08 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत ...और पढ़ें

मुर्गियों से भरी वैन ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

मुर्गियों से भरी वैन ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. रायगंज में मुर्गियों से भरी वैन और खड़े ट्रक की टक्कर।

  2. हादसे में बिहार के भागलपुर के पांच लोगों की मौत।

  3. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, इस्लामपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के वीटी इलाके में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मुर्गियों से भरी एक पिकअप वैन ने नेशनल हाईवे 12 पर खड़ी बालू लदी लारी को पीछे से टक्कर मार दी।

मृतक बिहार के भागलपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में केवल आसीर की पहचान हुई है, बाकी के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से रायगंज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की।

पुलिस को सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पांच लोगों की मौत की खबर से इलाके में शोक छा गया। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज मेडिकल कालेज और अस्पताल भेज दिया है।

हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि चालक खड़ी लारी को देख नहीं पाया या टक्कर की कोई अन्य वजह थी। दोनों वाहनों की आवाजाही समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि आसीर और उसके साथी कूचबिहार से मुर्गियां लेकर मालदा जिले के रास्ते भागलपुर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।