विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रापोल सीमा से 47 बांग्लादेशी नागरिक वापस भेजे गए, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर साधा निशाना

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:17 PM (IST)

पेट्रापोल-बेनापोल सीमा के रास्ते 47 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया गया, जो भारत में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।

पेट्रापोल सीमा से वापस भेजे गए 47 बांग्लादेशी नागरिक।

पेट्रापोल सीमा से वापस भेजे गए 47 बांग्लादेशी नागरिक।

HighLights

  1. 47 बांग्लादेशी नागरिक पेट्रापोल सीमा से वापस भेजे गए।

  2. भारत में विभिन्न राज्यों में मजदूर के रूप में कार्यरत थे।

  3. शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। 47 बांग्लादेशी नागरिकों को पेट्रापोल-बेनापोल सीमा के रास्ते बांग्लादेश भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, ये लोग अलग-अलग सीमा मार्गों से भारत में दाखिल होकर विभिन्न राज्यों में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।

विशेष ट्रैवल परमिट के जरिए पेट्रापोल-बेनापोल की जीरो लाइन पर दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों की मौजूदगी में उन्हें बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश में प्रवेश की छूट दी, जिससे बंगाल का जनसांख्यिकीय स्वरूप बदला। नेताजी इंडोर स्टेडियम में रामकथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीमा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घुसपैठ रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।