Move to Jagran APP

सुंदरवन में समुद्री लुटेरों-मछुआरों में भिड़ंत, चार पकड़ाये

- नदी मार्ग से आए थे लुटेरे, लूटपाट कर बांग्लादेश की ओर भागने की थी योजना - आरोपितों की अद

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM (IST)
सुंदरवन में समुद्री लुटेरों-मछुआरों में भिड़ंत, चार पकड़ाये
सुंदरवन में समुद्री लुटेरों-मछुआरों में भिड़ंत, चार पकड़ाये

- नदी मार्ग से आए थे लुटेरे, लूटपाट कर बांग्लादेश की ओर भागने की थी योजना

loksabha election banner

- आरोपितों की अदालत में पेशी, दो को पुलिस और दो को न्यायिक हिरासत

जागरण संवाददाता, दक्षिण 24 परगना : सुंदरवन के संदेशखाली खुलना द्वीप से सटे डांसा नदी से पुलिस ने मछुआरों की मदद से चार समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम पियूष विश्वास, लक्ष्मण मंडल, दीपंकर विश्वास और सुब्रत विश्वास है। सभी संदेशखाली के दोलखाली इलाके के रहने वाले हैं। रविवार को सभी को बशीरहाट अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने पियूष और लक्ष्मण को चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं दीपंकर और सुब्रत को चार दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस चारों से पूछताछ कर उनके साथियों का पता लगाने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक खुलना पंचायत के हाटगाछा और भंडारखाली गांव के रहने वाले मछुआरों का एक दल शनिवार को मछली पकड़ने सुंदरवन की ओर गया था। रविवार तड़के डांसा नदी में मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी समुद्री लूटेरों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया।

मछुआरों की पिटाई कर मछली, जाल और उनकी नाव लेकर बांग्लादेश की ओर भागने की फिराक में थे। पर मछुआरों के दल में शामिल कुछ युवाओं ने लुटेरों को घेर लिया। दोनों ओर से मारपीट शुरु हो गई। मछुआरों को भारी पड़ता देख कुछ समुद्री लुटेरे भाग खड़े हुए, पर मछुआरों ने चार को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.