Move to Jagran APP

MakarSankranti2019 गंगासागर में 30 लाख पुण्यार्थियों ने लगाई आस्था की डुबकी

MakarSankranti2019, गंगासागर में मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में पहुंचे करीब 30 लाख पुण्यार्थियों ने आस्था की डुबकी लगाई है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 12:39 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:39 PM (IST)
MakarSankranti2019  गंगासागर में 30 लाख पुण्यार्थियों ने लगाई आस्था की डुबकी
MakarSankranti2019 गंगासागर में 30 लाख पुण्यार्थियों ने लगाई आस्था की डुबकी

कोलकाता, जागरण संवाददाता। MakarSankranti2019 त्रेता युग में जिस सागर तट पर स्वर्ग से उतरी गंगा ने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मकर संक्रांति के दिन स्पर्श कर मोक्ष दिया था उसी सागर तट पर मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में पहुंचे करीब 30 लाख पुण्यार्थियों ने आस्था की डुबकी लगाई है। वैसे तो मंगलवार सुबह 7:19 से पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ था लेकिन सुबह 6:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने डुबकी लगानी शुरू कर दी थी।

loksabha election banner

कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञानदास ने बताया कि सोमवार रात 8:05 से ही मकर संक्रांति शुरू हो गया था इसीलिए मंगलवार सुबह 6:00 बजे से ही बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने गंगासागर में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। देश दुनिया से पहुंचे लाखों महिला पुरुष युवाओं समेत अनगिनत की संख्या में नगा, नाथ और अन्य संप्रदाय के साधुओं ने इस सागर तट पर मोक्ष मिलने की आस में डुबकी लगाई है। सुबह 7.19 बजे से 12.30 बजे तक पुण्य स्नान की अवधि निर्धारित की गई है।

पुण्‍य स्‍नान की कुल अवधि 5 घंटे 11 मिनट की है। पुण्‍य स्‍नान की अवधि सुबह 7.19 बजे से 09.02 बजे तक थी, जबकि महापुण्‍य स्‍नान की कुल अवधि 1 घंटा 43 मिनट की थी। सुबह होते ही तीर्थयात्री अपने-अपने शिविरों से निकल कर पुण्य स्नान के लिए जा पहुंचे थे और गंगा और सागर के मिलन तट पर डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। इनकी सुविधाओं के लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड समेत नेवी और कोस्ट गार्ड के 10,000 से अधिक जवानों ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी संभाली है। जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार इस साल 30 लाख से अधिक श्रद्धालु सागर तट पर पुण्य स्नान के लिए पहुंचे हैं। पिछले साल 20 लाख लोगों ने डुबकी लगाई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.