Move to Jagran APP

मंदारमणि में मिले तीन अज्ञात मत्स्यजीवियों के शव

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मंदारमणि तटीय थाना क्षेत्र में समुद्र के किनारे

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 07:12 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 07:12 PM (IST)
मंदारमणि में मिले तीन अज्ञात मत्स्यजीवियों के शव
मंदारमणि में मिले तीन अज्ञात मत्स्यजीवियों के शव

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मंदारमणि तटीय थाना क्षेत्र में समुद्र के किनारे सोमवार को तीन अज्ञात शव पाए गए। मृतकों के मत्स्यजीवी होने का अनुमान लगाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह मंदारमणि के नजदीक समुद्र के किनारे तीन शव पड़े देख पर्यटक सकते में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। समाचार प्रेषण तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हालाकि मृतकों की वेशभूषा से उनके मत्स्यजीवी होने का अनुमान लगाया गया। मृतकों की उम्र तीस से चालीस वर्ष के बीच होने का अनुमान है। संभावना के अनुरूप इस बाबत पुलिस ने ओडिशा पुलिस से संपर्क स्थापित किया है, क्योंकि ऐसी सूचना है कि कुछ दिन पहले मौसम की खराबी के चलते ओडिशा में कुछ मत्स्यजीवी समेत नौकाएं लापता हैं। ओडिशा पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। हालाकि समाचार भेजे जाने तक ओडिशा पुलिस से जवाब नहीं मिल पाया था। बता दें दीघा और मंदारमणि समुद्र तट ओडिशा राज्य से बिल्कुल सटा है। दोनों पर्यटन केंद्रों से महज छह किलोमीटर बाद ओडिशा की सीमा शुरू हो जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बसु ने बताया कि बरामद तीनों शव मत्स्यजीवियों के ही लगते हैं। उनकी पहचान की कोशिश जारी है। इस बाबत आस-पास के जिलों व ओडिशा पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिनाख्त की औपचारिक कार्रवाई के बाद शवों को उनके वारिसों से सुपुर्द कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.