विद्यासागर सेतु के खंभे से टकराया जहाज
कोयला लेकर जा रहा एक जहाज शनिवार दोपहर विद्यासागर सेतु (द्वितीय हुगली ब्रिज) के खंभे से टकरा गया। टकराने के बाद वह ब्रिज के नीचे फंस गया।
हावड़ा : कोयला लेकर जा रहा एक जहाज शनिवार दोपहर विद्यासागर सेतु (द्वितीय हुगली ब्रिज) के खंभे से टकरा गया। टकराने के बाद वह ब्रिज के नीचे फंस गया। इसकी सूचना पाकर मौके पर रीवर ट्रैफिक पुलिस पहुंची। बताया गया है कि शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे एक जहाज कोयला लेकर हावड़ा की ओर आ रहा था। उसी समय हुगली नदी में ज्वार आ जाने से जहाज पानी की तेज धारा में बेकाबू हो गया। इसके बाद ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया। खबर पाकर मौके पर रीवर ट्रैफिक पुलिस पहुंची। खंभे में फंसे जहाज को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट ने कहा कि फिलहाल इस घटना के पीछे के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है। टक्कर से खंभे को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका भी आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही जहाज के कैप्टन से भी पूछताछ की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप