डीवाइएफआइ कार्यकर्ता की मौत के प्रतिवाद में वृहद आंदोलन की तैयारी में वाममोर्चा
17 फरवरी को किया जाएगा थानों का घेराव और 18 फरवरी को रोकी जाएंगी ट्रेनें। हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने थे। संघर्ष में डीवाइएफआइ कार्यकर्ता मोइदुल इस्लाम मिद्दा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण किए गए लाठीचार्ज में मौत हुई है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : वाममोर्चा राज्य सचिवालय अभियान के दौरान पुलिस झड़प में डीवाइएफआइ कार्यकर्ता की मौत के प्रतिवाद में वृहद आंदोलन की तैयारी कर रहा है। 17 फरवरी को थानों का घेराव किया जाएगा और 18 फरवरी को ट्रेनें रोकी जाएंगी। मौत के प्रतिवाद में वामपंथी छात्र संगठनों ने जादवपुर विश्वविद्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। नई दिल्ली में बंग भवन के सामने भी प्रदर्शन किया गया था।
हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने थे
गत 11 फरवरी को राज्य सचिवालय नवान्न का रूख कर रहे वाममोर्चा के छात्र व युवा संगठनों के नेता-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धर्मतल्ला के एसएन बनर्जी रोड पर रोक दिया था, जिसके बाद पुलिस से वामो समर्थकों की झड़प हो गई थी, जिसने उग्र रूप धारण कर लिया था। वामो समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया था। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। बाद में लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण किए गए लाठीचार्ज में मौत हुई है
संघर्ष में डीवाइएफआइ कार्यकर्ता मोइदुल इस्लाम मिद्दा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान गत सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। वामो का कहना है कि पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण किए गए लाठीचार्ज में उनकी मौत हुई है जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि मौत की कुछ और भी वजह हो सकती है। हो सकता है कि मृतक पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इसका पता चल जाएगा।
राज्यभर में थानों के सामने विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा
ममता ने इसके साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद व परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी बात कही थी। 10 वामपंथी छात्र संगठनों ने मौत के प्रतिवाद में थाना घेराव का ट्रेन अवरोध का एलान किया है। वामो के छात्र संगठनों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 17 फरवरी को शाम चार बजे राज्यभर में थानों के सामने विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा और 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से ट्रेनें रोकी जाएंगी।