Move to Jagran APP

West Bengal : लड़कियों के लिए कोलकाता पुलिस की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग अब होगी ऑनलाइन

तेजस्विनी नाम का यह कार्यक्रम पांच दिसंबर से शुरू हो रहा है। प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई जाएगी। कलकत्ता पुलिस की ओर से आत्मरक्षा के लिए लड़कियों और महिलाओं के दिया मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम अब ऑनलाइन भी होगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 10:08 AM (IST)
West Bengal : लड़कियों के लिए कोलकाता पुलिस की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग अब होगी ऑनलाइन
लड़कियों के लिए कोलकाता पुलिस की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग अब होगी ऑनलाइन

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कलकत्ता पुलिस की ओर से आत्मरक्षा के लिए लड़कियों और महिलाओं के दिया मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम अब ऑनलाइन भी होगा। तेजस्विनी नाम का यह कार्यक्रम पांच दिसंबर से शुरू हो रहा है। प्रतिभागियों को पांच-दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में करने के लिए एक लिंक के माध्यम से लॉग इन करना होगा, जहां उन्हें आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई जाएगी। इसमें शामिल अधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन पाठ्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने और उन्हें फिट रहने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया था।

loksabha election banner

12 और 40 वर्ष के बीच की लड़कियां और महिलाएं शामिल हो सकती हैं

इसमें 12 और 40 वर्ष के बीच की लड़कियां और महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। तेजस्विनी के तीन सत्रों में आत्मरक्षा की तकनीकों में 500 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। जो 2018 में शुरू हुई थी। अतीत में कई महिलाएं अपनी बेटियों के साथ प्रशिक्षण में शामिल हुई थीं। कोलकाता पुलिस इस बार ऑनलाइन कोर्स के दौरान 250 आवेदन स्वीकार करेगी। कार्यशाला का आयोजन कलकत्ता पुलिस सार्जेंट इंस्टीट्यूट टेंट में शुरू से ही किया जाता था। इस बार महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे ऑनलाइन किया गया है।

कार्यशाला के लिए पंजीकरण चार दिसंबर के तक रहेगा

पिछले आठ महीनों में अधिकांश लोग घरों में कैद हैं। लालबाजार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इसलिए हमने ऑनलाइन मोड के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं तक पहुंचने का फैसला किया, ताकि जब भी उन्हें बाहर निकलना पड़े। कार्यशाला के लिए पंजीकरण चार दिसंबर के तक रहेगा। नामांकन के लिए इच्छुक लड़कियां व महिलाएं लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगी और कार्यशाला के बारे में व्हाट्सएप नंबर 9748438165 के माध्यम से अपने प्रश्नों के उत्तर पूछ सकती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.