भूमि पूजन से पहले ममता ने कहा- हिंदू, 'मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं सब भाई-भाई, मेरा भारत महान'
ममता ने ट्वीट किया हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई-भाई। मेरा भारत महान। महान हमारा हिंदुस्तान।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर में भूमि पूजन किया। इधर, भूमि पूजन से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सुबह में ट्वीट कर कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने हमेशा विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को बरकरार रखा है और हमें अंतिम सांस तक इसकी रक्षा करनी चाहिए।
ममता ने ट्वीट किया, 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई। मेरा भारत महान। महान हमारा हिंदुस्तान। हमारे देश ने हमेशा विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को बरकरार रखा है और हमें इसे अपनी आखिरी सांस तक संरक्षित रखना चाहिए।'
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे राम मंदिर का भूमिपूजन किया। देश की कई विशिष्ट हस्तियां इस क्षण का गवाह बने। राम मंदिर के लिए भूमि पूजन को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। दूसरी ओर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बंगाल सरकार ने इस दिन पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इसके कारण लोगों को यहां सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक अपने घरों से निकलने की अनुमति नहीं है।
राज्यभर में इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर में भूमि पूजन किया। इधर, भूमि पूजन से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सुबह में ट्वीट कर कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने हमेशा विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को बरकरार रखा है और हमें अंतिम सांस तक इसकी रक्षा करनी चाहिए। वहीं, भूमि पूजन के दिन राज्य में पूर्ण लॉकडाउन किए जाने का भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा ने लॉकडाउन वापस लेने की अपील की थी लेकिन राज्य सरकार ने इसे पहले ही ठुकरा दिया। बंगाल में इस महीने का यह पहला पूर्ण लॉकडाउन है।