Bengal Exit Polls Result 2021: बंगाल में BJP की उम्मीदें बढ़ाता है ये सर्वे, रुझान नतीजों में बदले तो इतिहास रचेगी भाजपा
विधानसभा चुनाव पांच राज्यों में हुए हैं लेकिन सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर है। एग्जिट पोल के नतीजों में भी सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की हो रही है। हालांकि ज्यादातर चैनल तो बंगाल में ममता सरकार की वापसी की उम्मीद जता रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : विधानसभा चुनाव पांच राज्यों में हुए हैं लेकिन सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर है। एग्जिट पोल के नतीजों में भी सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की हो रही है। हालांकि ज्यादातर चैनल तो बंगाल में ममता सरकार की वापसी की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं, रिपब्लिक भारत-सीएनएक्स का सर्वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की उम्मीदों को बढ़ाने वाला है। रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के सर्वे में 138 से 148 सीटें बीजेपी को मिलने की उम्मीद जताई गई है।
ममता बनर्जी की टीएमसी को 128 से 138 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस 11 से 21 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-पिपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 173 से 192 सीटें जीतने का अनुमान है। तृणमूल को 64 से 88 और वाम+कांग्रेस +आइएसएफ को 07 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी हैट्रिक लगाती दिखाई दे रही है। इसके अनुसार टीएमसी को 158, भाजपा को 115 और कांग्रेस+ 19 सीट मिलती दिख रही है। एबीपी न्यूज़- सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, बंगाल में फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार का अनुमान जताया गया है। इसमें 294 सदसयीय बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को 152 से 164 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा को 109 से 121 सीट जबकि वाम-कांग्रेस व आइएसएफ गठबंधन को 14 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।
2016 की तुलना में भाजपा को बड़ी बढ़त
लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में इसे बड़ी बढ़त माना जा रहा है। भाजपा को 2016 के चुनाव में सिर्फ 3 सीटें मिली थीं।...
एग्जिट पोल -बंगाल
रिपब्लिक भारत- सीएनएक्स
भाजपा-138-148
तृणमूल-126-136
वाम+कांग्रेस +आइएसएफ-06-09
इंडिया टीवी - पिपुल्स पल्स
भाजपा-173- 192
तृणमूल-64- 88
वाम+कांग्रेस +आइएसएफ- 07- 12
एबीपी-सी-वोटर
भाजपा-109-121
तृणमूल-152-164
वाम+कांग्रेस +आइएसएफ-14-25
टाइम्स नाउ-सी वोटर
भाजपा-115
तृणमूल-158
वाम+कांग्रेस +आइएसएफ-19
टीवी9
भाजपा-125-135
तृणमूल-142-152
वाम+कांग्रेस +आइएसएफ-16-26
पी मार्क
भाजपा-112-132
तृणमूल-152-172
वाम+कांग्रेस +आइएसएफ-10-15
आजतक- का अभी बाकी है।
वर्ष 2016 में तृणमूल कांग्रेस को 211 सीटें मिली थी और वाम-कांग्रेस गठबंधन के 76 सीटें मिली थी और भाजपा को तीन तथा अन्य को पांच सीटें।