Move to Jagran APP

Lockdown: लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से अब तक 4000 लोग गिरफ्तार

Lockdown. 24 मार्च से लेकर 2 अप्रैल यानी गुरुवार शाम 5 बजे तक लॉकडाउन के उल्लंघन में कुल 3936 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 08:58 PM (IST)
Lockdown: लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से अब तक 4000 लोग गिरफ्तार
Lockdown: लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से अब तक 4000 लोग गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन लागू होने के बाद से इसका उल्लंघन करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने अब तक करीब 4,000 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 मार्च से लेकर 2 अप्रैल यानी गुरुवार शाम 5 बजे तक लॉकडाउन के उल्लंघन में कुल 3,936 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

loksabha election banner

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी चेकिंग व गश्त के दौरान की है। इनमें लॉकडाउन के दसवें दिन यानी बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे के बीच ही 980 लोगों को निषेधाज्ञा के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। बंगाल में 23 मार्च को शाम 5 बजे से ही लॉकडाउन शुरू हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च की रात में 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने 24 मार्च को लॉकडॉउन के उल्लंघन में सबसे ज्यादा 1,003 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 25 मार्च को 871 जबकि 26 मार्च को 453 लोगों को गिरफ्तार किया था।

शुरुआती दो-तीन दिनों तक बेवजह इधर -उधर घूमने व बाजारों में भीड़ लगाने के चलते बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुई। हालांकि इसके बाद प्रशासन की सख्ती व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूकता अभियान के बाद गिरफ्तारी में काफी कमी आई। 27 मार्च को 182, 28 मार्च को 47, 29 मार्च को 185, 30 मार्च को 132, 31 मार्च को 35 व 1 अप्रैल को 48 लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। हालांकि 2 अप्रैल, गुरुवार को एक बार फिर गिरफ्तारी में भारी उछाल देखने को मिली। बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे के बीच 980 लोगों को महानगर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के मामले भी लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.