पिंकाथॉन कोलकाता 2020 के चौथे संस्करण का आयोजन 5 अप्रैल को
-भारत की सबसे बड़ी महिला दौड़ जिसमें अलग अलग वर्ग में 5000 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी ....
-भारत की सबसे बड़ी महिला दौड़, जिसमें अलग अलग वर्ग में 5000 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी
.............
जागरण संवाददाता, कोलकाता : पिंकाथॉन कोलकाता 2020 के चौथे संस्करण का आयोजन रविवार, 05 अप्रैल 2020, को किया जा रहा है। पिंकाथॉन कोलकाता 2020 भारत की सबसे बड़ी महिला दौड़, कोलकाता के रेंजर्स क्लब ग्राउंड पर आयोजित होगी। पिछले आठ वषरें में सभी शहरों को मिलाकर लगभग 275,000 महिलायें इस दौड़ में भाग ले चुकीं हैं। अलग अलग वर्ग के लिए आयोजित इस दौड़ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है और इसमें वीवॉशप्लस 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, वोलिनी 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया जा सकता है।
पिंकाथॉन - भारतीय महिलाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने और स्तन कैंसर और महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित अन्य मुद्दों के बारे में जागरूकता देने के लिए, यूनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित हैं और मैक्सिमस एमआईसीई और मीडिया सॉल्यूशन द्वारा प्रोत्साहित है। इसके शीर्ष प्रायोजकों में बजाज इलेट्रिकल्स लिमिटेड व कलर्स शामिल है। सुपर मॉडल, अभिनेता, अल्ट्रामैन और पिंकाथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने कोलकाता, में पिंकाथॉन कोलकाता के चौथे संस्करण को प्रस्तुत करने की विधिवत घोषणा की। सम्मेलन में कई जानी मानी हस्तिया उपस्थित थीं जिनमें अपोलो ग्लेनैगल्स हॉस्पिटल के डॉ. तनवीर शाहिद भी मौजूद थे। वहीं पिंकाथॉन के चार शुंभकर - वोलिनी 10 किलोमीटर के लिए एसिड सर्वाइवर रिंकू दास, 21 किलोमीटर दौड़ के लिए बेबी वेअरिंग मदर हर्षा बंथिया, वीवॉशप्लस 3 किलोमीटर दौड़ के लिए 77 वर्षीय महिला लिली खान, और 5 किलोमीटर के दौड़ के लिए मंद-दृष्टि पीडिता दीपाली सिंह तथा कैंसर सर्वाइवर सोनिया महाजन भी इस मौके पर मौजूद थे जो कि इस नेक कार्य को दिल से अपना पूरा समर्थन करते हैं।