आदित्य वाहिनी के अध्यक्ष बने समाजसेवी विनय दुबे
जागरण संवाददाता कोलकाता श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती जी महार
जागरण संवाददाता, कोलकाता :
श्री गोवर्धन मठ, पुरी पीठाधीश्वर शकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा संचालित आदित्य वाहिनी का पश्चिम बंगाल राज्य अध्यक्ष समाजसेवी विनय दुबे को मनोनीत किया गया है। शकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी के राष्ट्रीय प्रवास प्रभारी प्रेमचंद्र झा की अध्यक्षता में सभा में शिव नारायण बाहेती एवं मुकेश चतुर्वेदी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। विनय दुबे एवं संजय उपाध्याय ने जिला, ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने एवं सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जनमानस को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने का निवेदन किया। राजेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि श्री गोवर्धन गौशाला, पुरी के अध्यक्ष मूलचंद राठी, मनोज तिवारी, मंजीत सिंह, संजय सागानेरिया, धनेश राधड़, राजकुमार मुंधड़ा, वैद्य सूर्य प्रकाश शर्मा, जसबीर सिंह नरूला, ब्योमकेश दास एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।