Move to Jagran APP

आठ लाख के जाली नोटों संग बांग्लादेशी समेत 2 गिरफ्तार

-जाली नोटों के तस्करों के साथ मिला आतंकी संगठन जेएमबी का लिंक -तस्करों के फरार 2 सा

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 03:00 AM (IST)
आठ लाख के जाली नोटों संग बांग्लादेशी समेत 2 गिरफ्तार
आठ लाख के जाली नोटों संग बांग्लादेशी समेत 2 गिरफ्तार

-जाली नोटों के तस्करों के साथ मिला आतंकी संगठन जेएमबी का लिंक

loksabha election banner

-तस्करों के फरार 2 साथियों की पुलिस ने शुरू की तलाश जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेशी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 लाख से अधिक के जाली नोट बरामद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से चोरी छिपे दाखिल हुआ था बांग्लादेशी। जाली नोट तस्करों के साथ बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन (जेएमबी) के संपर्क होने का सुराग मिला है। सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात शमशेरगंज थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे 34 पर स्थित पिंगला मोड़ पर घेराबंदी कर जाली नोटों की अदला बदली के दौरान रंगे हाथों 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम रहीम शेख और मिजान शेख बताया। इनमें से रहीम बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज जिला के श्यामपुर का रहने वाला है जबकि मिजान झारखंड के राजमहल का निवासी है। तलाशी में उनके पास से 2 हजार के 379 नोट तथा 500 के 90 जाली नोट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार रहीम मंगलवार सुबह भारत-बांग्लादेशी की अंतरराष्ट्रीय सीमा को चोरी छिपे पार कर मालदा के वैष्णवनगर में घुसा था। इसके बाद रहीम ने शोभापुर निवासी साजू शेख के घर आश्रय लिया था। यहां से दोनों नदी के रास्ते धुलियान फेरीघाट पहुंचे थे। पिंगला मोड़ पर रहीम के पास से झारखंड के मिजान शेख और बिशू शेख को जाली नोटों की खेप लेनी थी। निर्धारित समय पर मिजान तो पहुंच गया था लेकिन बिशू नहीं पहुंच पाया था। पूछताछ में पता चला कि मिजान की मां दूसरी शादी करने के बाद बांग्लादेश के नवाबगंज की स्थाई निवासी हो गई थी जिसके चलते मिजान का वहां पर आना जाना लगा रहता था। गिरफ्तार दोनों के साथ जेएमबी का संपर्क होने के सुराग मिले हैं। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों के फरार साथियों बिशू और साजू शेख की तलाश की जा रही है। जाली नोट तस्कर गिरोह के तह तक जाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.