Bengal: जबरन देह व्यापार में धकेली गई तीन किशोरी बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार
teenager recovered in Bengal. जबरन देह व्यापार में धकेली गई तीन किशोरियों को न्यूटाउन के रिहायसी इलाके से बरामद किया गया है।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। teenager recovered in Bengal. विधाननगर कमिशनरेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर जबरन देह व्यापार में धकेली गई तीन किशोरियों को न्यूटाउन के रिहायसी इलाके से बरामद किया है। 16 साल की लड़कियों को पिछले कई महीनों से वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें बरामद करने में अंतरराष्ट्रीय न्याय मिशन (आइजेएम) ने मदद की।
वहीं, किशोरियों से जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम सुपर्णा मंडल (42), अभिजीत मंडल (37) और पायल हीरा (19) है। तीनों मिल कर न्यूटाउन में दो कमरों के अपार्टमेंट में तस्करी का रैकेट चला रहे थे।
पुलिस की मानें तो मुख्य आरोपित सुपर्णा मंडल है, जो पूर्व यौनकर्मी है। सुपर्णा ही ग्राहकों से सौदेबाजी और नाबालिग लड़कियों का शोषण करने के लिए अपने किराए के घर का इस्तेमाल करती थी। आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) 366ए, 370, 370ए, 372 और 373 के तहत मामला दर्ज किया गया, जो कि नाबालिग लड़कियों की खरीद, तस्करी, तस्करी करने वाले व्यक्तियों का शोषण व नाबालिगों की बिक्री के उद्देश्य से एकत्र करने की धारा के तहत है।
लड़कियों की गरीबी का उठाया लाभ
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद लड़कियों में से एक कक्षा आठ तक पढ़ी है। पर उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। जब वह छोटी थी तब उसके माता-पिता अलग हो गए थे। वह अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी। सुपर्णा और पायल ने इसी का लाभ उठाया और लड़कियों से जबरन सेक्स रैकेट में धकेल दिया।
सेक्स रैकेट के लिए हो रहा हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल
पुलिस की मानें तो सेक्स ट्रैफिकिंग के तरीकों का तेजी से विकास हुआ है। अब वाणिज्यिक सेक्स के लिए नाबालिगों को बेचने और शोषण करने के लिए वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग अप्लिकेशन का उपयोग करने लगे हैं। अपराधी निजी आवास पर ग्राहकों से मिलने से पहले ग्राहकों के साथ जुड़ने और पीड़ितों की तस्वीरें साझा करने में इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 65 गिरफ्तार