गाधी जी के सिद्धातों को नहीं समझने वाले कर रहे एनआरसी की बात : सोमेन
जागरण संवाददाता कोलकाता पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने बुधवार
जागरण संवाददाता, कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने बुधवार को भाजपा नित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग गाधी जी के सिद्धातों को नहीं समझते वे आज एनआरसी के बहाने देश से मुसलमानों को बाहर निकालने की बात कहते हैं। इस दिन कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महानगर के सुबोध मलिक स्क्वायर से मेयो रोड स्थित गांधी प्रतिमा तक जुलूस निकाला गया। जुलूस की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत में मित्रा ने कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार और केंद्र की भाजपा नित सरकार महात्मा गांधी के सिद्धातों को नहीं समझतीं।
उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों को गांधीजी और उनके संघर्ष का सम्मान करने का बहाना बंद कर देना चाहिए। महात्मा गांधी ने अपनी पूरी जिंदगी सांप्रदायिक सौहार्द के लिए लड़ाई लड़ने में बीता दी लेकिन जो लोग आज केंद्र और राज्य में सत्ता में हैं, वे अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सौहार्द को नष्ट करने पर तुले हुए हैं।
वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस के बयान पर पलटवार करने में देरी नहीं कि और कहा कि राष्ट्रपिता कांग्रेस की निजी संपत्ति नहीं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। कांग्रेस को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए कि गांधीजी और पार्टी एक-दूसरे के पर्याय हैं। यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी पर कांग्रेस से सबक सीखने की जरूरत नहीं है। सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद से काग्रेस ने यह धारणा बनाने की कोशिश की थी कि गांधीजी और पार्टी पर्यायवाची हैं।
इससे पहले बुधवार को गांधी जयंती के उपलक्ष में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महानगर के पूर्वी हिस्से बेलियाघाटा में पुनर्निर्मित गांधी भवन को संग्रहालय के रूप में उद्घाटन किया जा रहा है। यहां गांधी जी ने दंगाइयों को शात करने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तीन सप्ताह से अधिक समय तक निवास किया था।