ब्लैकमेल कर प्रेमिका से कई बार दुष्कर्म
गोबरडागा फाड़ी अंतर्गत रघुनाथपुर के रहने वाले नयन माझी नामक एक युवक पर प्रेमिका के साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
संवाद सहयोगी, बैरकपुर : गोबरडागा फाड़ी अंतर्गत रघुनाथपुर के रहने वाले नयन माझी नामक एक युवक पर प्रेमिका के साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। उसके खिलाफ शुक्रवार को गोबरडागा फाड़ी में प्राथमिकी दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। दूसरी ओर, गोबरडागा स्टेट जनरल अस्पताल में पीड़िता की शारीरिक जाच की गई तथा बारासात अदालत में उसका गुप्त बयान दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि नयन ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह उसे सैर-सपाटे पर ले जाता था। मेल-जोल का लाभ उठाकर एक दिन उनकी बेटी के साथ उसने शारीरिक संबंध बना लिया। उस दौरान उनकी बेटी की अश्लील फोटो खींच ली थी। उसके आधार पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर मनचाही जगह पर बुलाता था और उससे दुष्कर्म करता था। इस वजह से उनकी बेटी अस्वस्थ हो गई थी। घरवालों ने जब उसपर दबाव डालकर पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने नयन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।