मंत्री पर हमले के खिलाफ निकली बाइक रैली
जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार रात उत्तरपाड़ा भाजपा मंडल की ओर से बाइक रैली निकाली गई।
संवाद सूत्र, हुगली : जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार रात उत्तरपाड़ा भाजपा मंडल की ओर से बाइक रैली निकाली गई। शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता काला झडा लेकर बाइक पर सवार होकर उत्तरपाड़ा, हिदमोटर तथा मखला आदि इलाकों में गए। इस मौके पर जिला भाजपा नेता अनिल राय, पंकज राय, राजू साहा, विश्वजीत दास, प्रीतम साहा आदि के साथ कई नेता मौजूद थे। अनिल राय ने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय में जो घटना हुई, उसे देखकर ऐसा लगता है कि बंगाल में कानून व्यवस्था बोलकर अब कुछ नहीं रह गया है। गत गुरूवार को भी घटना के विरोध में उत्तरपाड़ा के जीटी रोड को जाम किया गया था।