Move to Jagran APP

ढाई साल से लापता बच्चे को न्यूज बुलेटिन ने मिलाया परिजन से

13 वर्षीय लड़के का परिवार दूरदर्शन कोलकाता पर समाचार बुलेटिन के दौरान अपने बेटे को देखा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:43 AM (IST)
ढाई साल से लापता बच्चे को न्यूज 
बुलेटिन ने मिलाया परिजन से
ढाई साल से लापता बच्चे को न्यूज बुलेटिन ने मिलाया परिजन से

जागरण संवाददाता, कोलकाता: ढाई साल पहले लापता हुआ एक लड़का टेलिविजन कार्यक्रम की मदद से अपने परिवार से मिल पाया। राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि 13 वर्षीय लड़के का परिवार 'दूरदर्शन कोलकाता' पर समाचार बुलेटिन के दौरान अपने बेटे को देखा। इसमें बताया गया कि लड़के का परिवार समाचार देख रहा था जिसमें नादिया जिले में मानसिक रूप से कमजोर लोगों के एक आश्रय गृह में रहने वालों के बीच उन्होंने अपने बेटे को देखा।

loksabha election banner

अपने बेटे को पहचानते ही लड़के के पिता कार्तिक शॉ ने तत्काल पुलिस से संपर्क साधा जिसके बाद पुलिस ने दूरदर्शन की समाचार इकाई में बात की। प्रेस नोट के अनुसार, जिले के नाक्काशीपाड़ा इलाके में स्थित गृह के संचालक मोस्लेम मुंशी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले लड़के को जिला बाल कल्याण समिति ने 'निर्मल हृदय' भेज दिया था।

लड़का 10 फरवरी 2017 को उत्तर कोलकाता स्थित अपने आवास के निकट से लापता हो गया था। पिछले साल नादिया जिला प्रशासन को वह करीमपुर में मिला था। मुंशी ने बताया, 'लड़के के माता-पिता ने मुझसे संपर्क किया, वह नक्काशीपाड़ा आए और रविवार को अपने बेटे से मिले। इतने लंबे समय बाद बेटे को देखकर वे भावुक हो गए।' औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़का परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.