Move to Jagran APP

VIDEO: ममता सरकार के खिलाफ लेफ्ट का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 03:38 PM (IST)
VIDEO: ममता सरकार के खिलाफ लेफ्ट का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
VIDEO: ममता सरकार के खिलाफ लेफ्ट का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

कोलकाता, एएनआई पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लेफ्ट संगठनों के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। विरोध रैली कर रहे कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया। ये लोग बेरोजगारी और दूसरे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं।

loksabha election banner

#WATCH Howrah: Youth wing and student wing of Communist Party of India (Marxist), stage a protest alleging unemployment in the state. Water-cannons used by the police against the protesters. #WestBengal pic.twitter.com/c4qNDIPCBm 

जानकारी के अनुसार विभिन्न मांगों को लेकर माकपा समर्थित युवा संगठन डीवाईएफआई, छात्र संगठन एसएफआई समेत वामपंथ समर्थित 12 संगठनों की ओर से राज्य सचिवालय नवान्न अभियान का आयोजन किया गया था। गुरुवार को सिंगुर से शुरू हुआ यह अभियान शुक्रवार को हावड़ा पहुंचा। हालांकि अभियान में शामिल समर्थक उस वक्त हिंसक हो उठे जब हावड़ा की ओर बढ़ रहे लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। हावड़ा पहुंचने के बाद आज सुबह यह अभियान नवान्न के लिए रवाना हुआ।

इधर पुलिस की ओर से अभियान को विफल करने व बीच में ही रोकने  के लिए हावड़ा मैदान के निकट बेरिकेडिंग की गई थी। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ ही रैफ, कांबेट फोर्स व वाटर कैनन मशीनों की भी तैनाती की गई थी।

जानकारी हो कि आज दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वामपंथ समर्थित संगठन का अभियान हावड़ा मैदान पहुंचा पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बैरिकेडिंग के कारण समर्थक आगे नहीं जा पा रहे थे। पुलिस के इस रवैये से नाराज समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी लाठी भांजने लगी। देखते ही देखते रामेश्वर मालिया लेन से मल्लिक फाटक तक का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

बेकाबू स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। अभियान समर्थकों पर पुलिस ने देर तक पानी का बौछार किया। उत्पात पर उतारू समर्थकों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस और अभियान समर्थकों के बीच इस झड़प में दोनों ओर के कई लोग जख्मी हुए हैं। पूरा इलाका घंटों हिंसक माहौल की चपेट में रहा। मामले में पुलिस ने एकाधिक लोगों को हिरासत में लिया है। 

रोजगार, पढ़ाई के खर्च को कम करने, बेरोजगारी भत्ता और राज्य में उद्योग की मांग को लेकर सिंगुर से गुरुवार को वामपंथी युवा व छात्र समेत 12 संगठनों की ओर से नवान्न अभियान शुरू किया गया था। हालांकि नवान्न जाने के क्रम में हावड़ा मैदान के निकट पुलिस ने अभियान को रोक दिया। इसके बाद स्थिति हिंसक हो उठी।

#WATCH Howrah: Youth wing and student wing of Communist Party of India (Marxist), stage a protest alleging unemployment in the state. Police fire tear-gas at protesters. #WestBengal pic.twitter.com/j4OqNTJW28

— ANI (@ANI) September 13, 2019

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जानकारी हो कि कोलकाता में कल बृहस्पतिवार भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के प्रहार से एक कार्यकर्ता का सिर फट गया था।

जानकारी के अनुसार भाजयुमो नेताओं के अनुसार कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इनमें 5 की हालत अभी भी गंभीर है। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तथा विशुद्धानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता विक्टोरिया हाउस स्थित सीईएससी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेंट्रल एवेन्यू में रोक दिया था। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की शुरू हो गई थी। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था।

मौके से पुलिस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार तथा भाजपा के प्रदेश महासचिव राजू बनर्जी सहित करीब एक सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। भाजयुमो का आरोप है कि उनके कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं। कई कार्यकर्ता घायल हो गए।एक कार्यकर्ता का सिर फट गया उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.