Move to Jagran APP

ममता सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे भाजपा सांसद अर्जुन सिंह

जागरण संवाददाता कोलकाता बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर भाटपाड़ा नग

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 07:09 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 07:09 AM (IST)
ममता सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे भाजपा सांसद अर्जुन सिंह
ममता सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे भाजपा सांसद अर्जुन सिंह

जागरण संवाददाता, कोलकाता : बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर भाटपाड़ा नगरपालिका के विकास कार्यो की राशि को रोक कर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस रवैए के खिलाफ वे हाई कोर्ट में मामला दायर करेंगे। उनका आरोप है कि ममता सरकार ने भाटपाड़ा नगरपालिका इलाकों के विकास कार्यो के 70 करोड़ रुपये रोक रखा है। इस वजह से पालिका द्वारा नागरिकों दी जाने वाली सेवाएं ठप हो गई हैं। भाटपाड़ा पालिका पर भाजपा के कब्जा होने के बाद ही तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार ने विकास कार्यो के लिए मंजूर राशि को रोक दिया है। सांसद का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही ममता सरकार ने विकास कार्यो की राशि बंद कर दी है। इसके कारण जहां नागरिक सेवा ठप हो गई है वहीं पालिका के करीब 4 हजार स्थायी, अस्थायी एवं ठेका श्रमिक वेतन को लेकर संकट में पड़ गए हैं। ऐसी स्थिति में भाटपाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डो के लोग नागरिक सेवा से वंचित हैं। पालिका चेयरमैन सौरभ सिंह का आरोप है कि पिछले तीन माह से विभिन्न कार्यो के लिए राज्य सरकार से दो करोड़ 89 लाख 53 हजार रुपये नहीं मिले हैं। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने सोमवार को खुद रास्ते पर झाड़ू लगाकर तथा कूड़ा उठाकर राज्य सरकार के असहयोगितापूर्ण रवैए का विरोध किया। सिंह ने इस दिन 10 नंबर वार्ड में सफाई की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकास कार्यो की राशि रोकर रखा है। इससे नागरिक सेवाओं से लोग वंचित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हमले की घटना में भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस दिन उन्होंने ममता सरकार पर विकास कार्यो के रुपये को रोक कर रखने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.