Move to Jagran APP

दो दिनों बाद खुला चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर

जागरण संवाददाता कोलकाता महानगर में विभिन्न फ्लाईओवरों के निरीक्षण व मरम्मत कार्य के बीच चिंगड

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:42 AM (IST)
दो दिनों बाद खुला चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर
दो दिनों बाद खुला चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में विभिन्न फ्लाईओवरों के निरीक्षण व मरम्मत कार्य के बीच चिंगड़ीघाटा फ्लाईओवर का निरीक्षण कार्य भी पूरा हो गया। इसके बाद सोमवार को फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया गया है। वहीं फ्लाईओवर खुलने की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तकरीबन 11.15 बजे फ्लाईओवर को खोला गया। हालांकि बावजूद इसके जाम की समस्या वैसी ही बनी रही। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्थित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। निरीक्षण कार्य के दौरान दो दिनों के लिए फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही बंद पूरी तरह बंद रखा गया था, जिससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों की परेशानी को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने केएमडीए को एक पत्र लिख इसकी जानकारी दी थी। पत्र में सोमवार को फ्लाईओवर खोलने की बात कही गई थी। कोलकाता पुलिस ने केएमडीए को फ्लाईओवर बंद होने से ईएम बाईपास समेत अन्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की समस्या से अवगत कराया था। पुलिस का कहना था कि भारी ट्रैफिक की वजह से शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके जवाब में केएमडीए की तरफ से यह कहा गया था कि सोमवार को निरीक्षण कार्य के बाद फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा। कोलकाता मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी (केएमडीए) ने अपने बयान में कहा कि फ्लाईओवर के भार के निरीक्षण लिए शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान फ्लाईओवर पर भार क्षमता और अन्य ढांचागत समस्याओं की समीक्षा की गई। केएमडीए के इंजीनियरों ने इसकी समीक्षा की। जल्द ही फ्लाईओवर की जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.