मरीज की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
महानगर के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:36 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना अलीपुर थानांतर्गत स्थित एक निजी अस्पताल की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हृदय रोग से पीड़ित कमल कुमार गंगोपाध्याय को यहां भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह जादवपुर थानांतर्गत अश्विनी नगर के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से ही कमल की मौत हुई है। इस बारे में उन्होंने अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें