Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में आज से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर

देशभर में चलने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पश्चिम बंगाल में भी 6 जुलाई से इस अभियान की शुरुआत होगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 12:04 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में आज से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर
पश्चिम बंगाल में आज से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर

कोलकाता, जागरण संवाददाता। देशभर में चलने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पश्चिम बंगाल में भी 6 जुलाई से इस अभियान की शुरुआत होगी। इसका शुभारंभ प्रत्येक सांगठनिक जिलों में अलग-अलग पदाधिकारियों एवं नेताओं द्वारा किया जाएगा।

loksabha election banner

इस दिन 38 सांगठनिक जिलों में यह अभियान चलेगा। कोलकाता नार्थ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं रथींद्रनाथ बोस करेंगे। इसी तरह विभिन्न जिलों में पार्टी के नेता इस अभियान को शुरू करेंगे। भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल से एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

पार्टी का पूरा जोर है कि हर वर्ग और हर इलाके के सदस्य जोड़े जाएं। इसके लिए रणनीति है कि आमजन के साथ-साथ डॉक्टरों, इंजिनियरों और प्रफेसरों के साथ फुटपाथ और रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर काम करने वालों को भी साथ लिया जाएगा। उनको सदस्य बनाकर जनाधार बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

इस बार यह भी साफ कर दिया गया है कि संख्या के साथ हर क्षेत्र में भाजपा की मौजूदगी अनिवार्य है। यानी पार्टी की तरफ से हर जिले में टारगेट दिया जाएगा कि किस क्षेत्र में सदस्य बनाने हैं। ये वह क्षेत्र होंगे जहां भाजपा कमजोर आंकी जाती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.