Move to Jagran APP

क्रिसमस की रात विभिन्न आरोपों में 1726 लोग गिरफ्तार

-यातायात नियमों का उल्लंघन करने में 1530 चालकों पर जुर्माना -महानगर में थाना और यातायात प

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 05:09 PM (IST)
क्रिसमस की रात विभिन्न आरोपों में 1726 लोग गिरफ्तार
क्रिसमस की रात विभिन्न आरोपों में 1726 लोग गिरफ्तार

-यातायात नियमों का उल्लंघन करने में 1530 चालकों पर जुर्माना

loksabha election banner

-महानगर में थाना और यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में मिली सफलता

जागरण संवाददाता, कोलकाता : रात 12 बजते ही एक ओर जहां लोग क्रिसमस के उत्सव में डूबे हुए थे, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न इलाकों से 1726 लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात नियमों के उल्लंघन में 1530 चालकों पर जुर्माना डाला है।

सूत्रों के अनुसार बीते मंगलवार/बुधवार रात क्रिसमस के उत्सव में असमाजिक तत्व किसी प्रकार का खलल नहीं डाल सके इसके लिए थाना पुलिस के साथ ही कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की खुफिया विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इसके अलावा पार्क स्ट्रीट और मैदान आने वाले सभी रास्तों पर नाका चेकिंग कर वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली। अभियान के दौरान कुल 1726 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 9 लोगों पर जुआ खेलने व सट्टा लगाने, 558 पर सड़क व भीड़ में छींटाकशी करने के आरोप हैं। जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 34 अपराधियों तथा अन्य आरोपों में 54 लोगो को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 143 के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने भी महानगर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में 496 चालकों पर जुर्माना डाला। इसके अलावा 262 बाइक चालकों पर तीन सवारी बैठाने, शराब पीकर वाहन चलाने में 106 तथा ओवर स्पीड वाहन चलाने के आरोप में 666 चालकों पर केस किया गया। लालबाजार सूत्रों के अनुसार बुधवार को भी पुलिस की ओर से अभियान चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.