सुंदरवन से 17 समुद्री लुटेरे गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कोलकाता : पुलिस ने सुंदरवन के मातला नदी ने 17 समुद्री लुटेरे को गिरफ्तार किया
जागरण संवाददाता, कोलकाता : पुलिस ने सुंदरवन के मातला नदी ने 17 समुद्री लुटेरे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपित बांग्लादेश के काक्सा बाजार के रहने वाले हैं। सभी आरोपितों को गुरुवार को बारुईपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात सुंदरवन के मातला नदी में गश्त लगा रही पुलिस की नजर एक नाव में संदिग्ध हालत में घूम रहे लोगों पर पड़ी। पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पूछताछ की गई, तो नाव में सवार कोई भी व्यक्ति सटीक जवाब नही दे सका। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि कहीं लुटेरों का संबंध अंतरराष्ट्रीय लूटेरा गिरोह से तो नहीं है।