बेलूर मठ में मां शारदा की 166 वीं जयंती पर दिनव्यापी धार्मिक अनुष्ठान शुरू
द्धा व परम भक्ति भावना के साथ आज बेलूर मठ में मां शारदा की 166 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर शुक्रवार की सुबह से श्रद्धालुओं का मठ में ताता लगा है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 11:25 AM (IST)
हावड़ा, जेएनएन। श्रद्धा व परम भक्ति भावना के साथ आज बेलूर मठ में मां शारदा की 166 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर शुक्रवार की सुबह से श्रद्धालुओं का मठ में ताता लगा है। आज पूरा दिन मठ में कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित की जाएगी।
सुबह 4.45 बजे से मां मंदिर में मंगलारती से आज के धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो चुका है। इसके बाद वेद पाठ, भजन, विशेष पूजा, होम, मातृ संगीत, मां शारदा की कथा व पाठ, शारदा संगीत, भक्ति गीत व धर्मसभा समेत कई प्रकार के आयोजन होंगे।
इस मंगल आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने ते लिए सुबह से ही भक्तों का रेला मठ में लगने लगा है। बता दें कि मठ प्रबंधन की ओर से आज के दिन मठ में जुटने वाले हजारों भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें