Move to Jagran APP

न्यूटाउन में देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

न्यूटाउन थानांतर्गत डीएफ ब्लॉक में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By Edited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 02:57 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:31 AM (IST)
न्यूटाउन में देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
न्यूटाउन में देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, विधाननगर। न्यूटाउन थानांतर्गत डीएफ ब्लॉक में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें छह युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर देह देह व्यापार में लिप्त अन्य लोगों का पता लगाने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक डीएफ ब्लॉक में एक किराए का कमरा लेकर पिछले एक साल से कारोबार चल रहा था। प्रतिदिन नई-नई लड़कियां और अपरिचित लड़के आता देख स्थानीय लोगों को संदेह होने लगा।

loksabha election banner

लोगों ने इसकी शिकायत न्यूटाउन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात डीएफ ब्लॉक में छापामारी की। मौके से छह लड़कियों और पांच लड़कों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे। कमरों से शराब की बोतलें, कंडोम और मैगजीन आदि जब्त की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.