बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में चाचा गिरफ्तार
तिलजला थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने उसके मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार किया है।
जासं, कोलकाता : तिलजला थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने उसके मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम शेख रियाजुद्दीन (42) है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम शेख रियाजुद्दीन ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहाने से अपने घर बुलाया था। इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर शेख रियाजुद्दीन ने उसे छोड़ दिया। बच्ची ने घर लौटकर अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे नेशनल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात में ही पीड़िता के परिजनों की ओर से आरोपित के खिलाफ तिलजला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस घटना से इलाके में तनाव है। पुलिस ने शुक्रवार तड़के शेख रियाजुद्दीन को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसपर पोक्सो एक्ट की धारा छह के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।