युवती से दुष्कर्म के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार
-सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई थी दोस्ती -मोबाइल से अश्लील फोटो खींचकर कर रहा थ्
-सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई थी दोस्ती
-मोबाइल से अश्लील फोटो खींचकर कर रहा था ब्लैकमेल
जागरण संवाददाता, कोलकाता : सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती, फिर प्रेम। इसके बाद दुष्कर्म। ऐसे ही आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार विधाननगर के एक सूचना प्रौद्योगिकी संस्था में इंजीनियर के पद कार्यरत झारखंड के बोकारो निवासी युवती की सोशल मीडिया पर बोकारो के ही निवासी राहुल त्रिपाठी नामक युवक के साथ दोस्ती हो गई थी। समय बीतने के साथ ही दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। युवती और युवक दोनों रुड़की विश्वविद्यालय में पड़ते थे। राहुल भी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। आरोप है कि प्रेम संबंध का नाजायज फायदा उठाकर करीब तीन वर्षो से युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने मोबाइल पर कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच रखी थी जिससे जरिए ब्लैकमेल भी करने लगा था। पीड़िता के स्कूल सर्टिफिकेट भी उसने हथिया लिए थे। मानसिक और शारीरिक अत्याचार के चलते युवती परेशान रहने लगी थी। गत माह उसने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में आरोपित राहुल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने समेत अन्य गैरजमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गत मंगलवार रात आरोपित राहुल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे विधाननगर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपित को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।