महिषादल में कटा ¨क्वटल वजनी केक
पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक ¨क्वटल वजनी केक काटा
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक ¨क्वटल वजनी केक काटा गया। जिसे करीब दो हजार लोगों ने खाया। इस अवसर पर आयोजकों में शामिल प्रमुख पदाधिकारी माइकल तरुण व पंचायत समिति की प्रधान अंजलि धाड़ा मन्ना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि आज विश्व पृथ्वी दिवस है। स्थानीय लोग इसे पृथ्वी के जन्म दिन के तौर पर मनाते हैं। इसके जरिए हम लोगों को यही संदेश देने की कोशिश करते हैं कि पृथ्वी से हम मनुष्य और समस्त ब्रह्मांड का अस्तित्व है। इसके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लिहाजा हर किसी को पृथ्वी को सुंदर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हर नागरिक को समझना पड़ेगा कि पृथ्वी की देखभाल मां की तरह करनी होगी। इसी उपलक्ष्य में पृथ्वी के आकार के रूप में एक ¨क्वटल वजनी केक बनाया गया, जिसें जनसमूह में वितरित किया गया।