मेदिनीपुर में कूपन के लिए मध्य रात्रि से कतार में लगे रहे कार्यकर्ता
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में भी टीएमसी के ब्रिगेड रैली क
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में भी टीएमसी के ब्रिगेड रैली को ले पूरे दिन खासी गहमागहमी बनी रही। शुक्रवार की रात भोजन के लिए दलीय कार्यकर्ता कूपन के लिए कतार में खड़े रहे। इसके चलते खासी आपाधापी की स्थिति बन गई।
ब्रिगेड रैली को ले मेदिनीपुर में शुक्रवार से ही कई शिविर लगाए गए थे। जिले के ग्रामांचलों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम से भोजन तक की व्यवस्था संगठन के स्तर पर की गई थी। जिसे लेकर खासी अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। शुक्रवार की देर रात तक कार्यकर्ता खाने के कूपन के लिए कतार में खड़े रहे। शनिवार की सुबह से कार्यकर्ताओं का समूह कोलकाता के लिए रवाना होने लगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसों से रैली को रवाना हुए। टीएमसी जिलाध्यक्ष अजीत माईती ने कहा कि जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की सु?विधा का पूरा ध्यान रखा गया था। जरूरी इंतजाम भी किए गए थे। छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। इसे ज्यादा तूल देने की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ता ऐसी बातों की परवाह नहीं करते।