अस्पताल परिसर में मिला महिला का शव
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में गुरुवार को अज्ञात महि
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:01 PM (IST)
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में गुरुवार को अज्ञात महिला का शव मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दांतन प्रखंड अस्पताल परिसर में अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया। समाचार प्रेषण तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अलबत्ता उसकी उम्र 60 वर्ष के आसपास होने का अनुमान लगाया गया। मौत की वजहों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी निर्ष्कष पर पहुंचने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें