धरती के आभूषण हैं हरे भरे पेड़ पौधे
केंद्रीय विद्यालय संगठन, भारत सरकार द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को ध्य
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : केंद्रीय विद्यालय संगठन, भारत सरकार द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रीय विद्यालयों को विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के झपाटापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, खड़गपुर परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इससे पूर्व मंगलवार को विद्यालय प्राचार्य किशोर कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ते हुए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय परिसर के अलावा अन्य स्थानों पर छायादार व फल एवं फूलदार वृक्षों को लगाने की प्रेरण दी। बुधवार को प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य किशोर कुमार ने पेड़-पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उनसे मिलने वाले फल-फूल, ऑक्सीजन, हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य, आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी एवं आाध्यात्मिक परिवेश के लिए विद्यालय के हरे-भरे वातावरण की विषय में विद्यार्थियों को जानाकरी दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं। धरती पर वन रहेंगे, तो हम रहेंगे। इस मुहिम में शामिल होते हुए वन विभाग के अधिकारी शांतनु कुमार ने स्थानीय नर्सरी से लगभग सौ पौधे विद्यालय परिवार को भेंट स्वरूप प्रदान किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक समरेश कुमार ¨सह पी.जी.टी. (भूगोल) एवं विश्वजीत पात्रा पी.जी.टी. (गणित) के सहयोग से ये पौधे विद्यालय में लाए गए, इनमें सागवान, दक्षिण भारतीय नीम, शाल, देवदार आदि के साथ ही जापानी जायका पौधा भी शामिल है, वहीं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा लगभग 200 पौधे स्वेच्छा से लाए गए थे। सभी पौधों को शामिल कर अभियान संपन्न किया गया। वृक्षारोपण अभियान को ले विद्यार्थियों में भी उत्साह एवं हर्ष का माहौल छाया रहा।