दुष्प्रचार के खिलाफ टीएमसी ने निकाली रैली
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शालबनी में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस काय
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शालबनी में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धिक्कार जुलूस निकाला। जिसके तहत सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर ¨चता व्यक्त की गई।
रैली को नेतृत्व देते हुए पंचायत समिति के अध्यक्ष संदीप ¨सह व जिला परिषद सदस्य नेपाल ¨सह ने कहा कि यदि वे गलत होते तो इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा नहीं लेते। भाजपा लगातार टीएमसी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रही है। नेताओं के चरित्र हनन के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सही नहीं है, क्योंकि ऐसा होने पर जनता का इस पर से विश्वास उठ जाएगा। कुछ दिन पहले एक भाजपा कार्यकर्ता ने हमारी नेत्री व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सबूतों के अभाव में अदालत ने उसे जमानत दे दी, लेकिन भाजपा नेता उसका इस तरह स्वागत कर रहे हैं मानो उसने कोई बहुत बड़ा तीर मार दिया हो। आखिर भाजपा नेता इसके जरिए लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं।