दांतन में विवाहिता की संदिग्ध मौत
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में विवाहिता क
By Edited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 06:54 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 06:54 PM (IST)
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के दांतन में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मामला खुदकुशी का बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक दांतन थाना क्षेत्र के पश्चिम पाइकपाड़ा निवासी देवी मुर्मू (19) का शव शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक देवी की दो महीने पहले ही दांतन के मिर्जापुर में शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि वैवाहिक जीवन के तनाव के चलते ही वो फंदे से लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें